गर्भावस्था के दौरान कैसे रहें फिट और सुरक्षित

Font size: Decrease font Enlarge font

र्भावस्था के दौरान सबसे ज्यादा प्रभाव महिला के फिटनेस पर पड़ता है। जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा बच्चा बड़ा होता जाता है वैसेवैसे फिटनेस और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा का दबाव सबसे ज्यादा हो जाता है, €योंकि गर्भावस्था के दौरान अगर आपसे हल्की सी भूल हो जाए तो बच्चे को नुकसान हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान फिटनेस के लिए बहुत सावधानी अपनानी चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान किस तरह से फिट व सुरक्षित रह सकती हैं।

व्यायाम में सावधानी

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में आप व्यायाम कर सकती हैं, लेकिन डिलीवरी का समय जैसे-जैसे नजदीक आते ही ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम करने से बचें। गर्भावस्था के दौरान जिम जाने के बजाय घर पर ही हल्का व्यायाम करना बेहतर रहेगा। पावर योगा या फिर डांस से दूर रहें। गर्भावस्था के एक निश्चित समय आने पर व्यायाम नहीं करना चाहिए। इस बारे में अपने चिकित्सक से जरूर बात करें।

खान-पान पर ध्यान

गर्भावस्था के दौरान आपकी डाइट चार्ट के हिसाब से ही गर्भस्थ शिशु को भी पोषण मिलता है। आप जो भी खाना खाते हैं सीधे उसका असर आपके बच्चे पर पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोशिश यह होनी चाहिए ऐसे खाद्य-पदार्थ खाइए जिसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद हों। ज्यादा वसायुक्त खाने से बचना चाहिए। हरी और सीजनल सब्जियां खाना चाहिए। इसके अलावा फल और जूस का भी सेवन करना चाहिए।

पेट पर दबाव मत डालिए

गर्भावस्था के दौरान ऐसा कोई काम मत कीजिए जिससे पेट पर दबाव हो। €योंकि अगर पेट पर ज्यादा दबाव होगा तो इसका बुरा असर आपके पेट में पल रहे बच्चे को हो सकता है। इसलिए ऐसे घरेलू काम को भी करने से परहेज कीजिए जिसमें बार-बार झुकना पड़े। इसके अलावा सीढिय़ों पर अगर ज्यादा जरूरत न हो तो मत चढि़ए। ज्यादा वजन वाले सामान भी मत उठाइए।

पहनावे पर भी ध्यान दीजिए

गर्भावस्था के दौरान कपड़ों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सुविधानुसार और ढीले कपड़े ही पहनिए। €योंकि कसे हुए कपड़े पहने से आपको और भ्रूण को दि€कत हो सकती है। जूते और चप्पल पर भी विशेष ध्यान दीजिए। ज्यादा हाई हील वाले जूते या चप्पल बिलकुल मत पहनिए। हाई हील पहनने से आप फिसल सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान आपके स्वास्थ्य पर ही शिशु का स्वास्थ्य निर्भर करता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान फिटनेस और सुरक्षा को लेकर चिकित्सक से परामर्श जरूर लीजिए।