यदि आपको स्कीन पर दाद, फंगल इंफेक्शन आदि है तो रंग खेलने से करें परहेज

Font size: Decrease font Enlarge font

17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद लोग होली का त्योहार मनाएंगे। इंदौर में होली पर लोग बड़े उत्साह से रंग-गुलाल खेलते हैं। इसमें बच्चे हो या बड़े कोई पीछे नहीं रहता। ऐसे में इस त्योहार के दौरान कई त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। क्योंकि कई बार ये समस्याएं मिलावटी रंगों के इस्तेमाल से होती है। इसलिए हमें होली खेलने के दौरान रंगों से कोई समस्या ना हो इस बात का ख्याल करना चाहिए। क्योंकि मिलावटी रंग आपकी त्वचा के साथ शरीर के लिए भी नुकसानदायक साबित होते हैं। आपको बताते हैं कि होली के इस त्योहार में रंगों से स्कीन से जुड़ी वो कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती है जिससे हमें सावधानी बरतना चाहिए।

स्कीन पर दाद की समस्या

दाद की समस्या वाले लोगों को भी होली खेलने से दूर रहना चाहिए। दाद जिसे हर्पीज जोस्टर कहा जाता है, वह संक्रमण के कारण फैलता है, ऐसे में होली खेलने से इसके और फैलने की आशंका बन जाती है।

एक्जिमा की समस्या

जब कभी भी आपको तेज खुजली, लालिमा, सूजन और त्वचा में दरार महसूस हो तो यह कहा जाता है कि ऐसे में एक्जिमा की समस्या हो सकती है। एक्जिमा की समस्या वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन लोगों को होली और होली के रंगों से दूर रहना चाहिए वरना इससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है। वहीं  सोरायसिस की समस्या वाले लोगों के लिए भी होली खेलने से परहेज करना चाहिए।  

फंगल इन्फेक्शन

जिन्हें फंगल इन्फेक्शन हो ऐसे लोगों को होली खेलने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समस्या से जूझ रहें लोग जब होली खेलते हैं तो उनकी स्कीनमें खुजली, लाल चकत्ते और जलन आदि महसूस होने लगते हैं।