इंदौर : शुक्रवार को कोरोना के 29 नए संक्रमित मिले

Font size: Decrease font Enlarge font

इंदौर | शहर में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि शुक्रवार को जारी आंकड़ों की संख्या अधिक नहीं है। जबकि पुरी तरह स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को शहर में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले। 45 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। शुक्रवार को 6921 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में अब तक 36 लाख 79 हजार 877 नमूनों की गई जांच में 2 लाख 7 हजार 450 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2 लाख 5 हजार 588 संक्रमित कोरोना से पूरी तरह ठीक भी हुए हुैं। हालांकि राहत की बात है कि शहर में उपताररत मरीजों की संख्या केवल 401 रह गई है।