यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में भाजपा की सरकार, पंजाब में आप

By
Font size: Decrease font Enlarge font

इंदौर |  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 साल पुराने इतिहास को तोड़त हुए उत्तरप्रदेश में लगातार दोबारा जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 की तरह पार्टी के लिए यह एक और बड़ी जीत है। और वो यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। वहीं उत्तराखंड, मणिपुर में भी भाजपा ने पूर्ण बहुमात हासिल किया है जबकि गोवा में बहुमत में एक सीट कम है हालांकि तीनों राज्यों में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। सबसे निराशाजनक प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का रहा, जिसे पंजाब में न सिर्फ सत्ता गंवानी पड़ी बल्कि दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन खराब रहा।
उत्तरप्रदेश में भाजपा को 2017 के मुकाबले करीब 50 सीटों का नुकासन हुआ है, लेकिन वर्ष 1985 के बाद यूपी में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा पहली पार्टी है। इससे पहले कांग्रेस ने उप्र विधानसभा चुनाव में 1980 और 1985 में लगातार जीत दर्ज की थी। पंजाब में इस बार आप ने सत्ता हासिल कर ली। यहां भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे, वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां (नवांशहर) में शपथ लेंगे लेकिन फिलहाल दिन तय नहीं है। पंजाब की बात करे तो यहां आप की आंधी में तीन पूर्व सीएम, एक मौजूदा सीएम, 9 मंत्री समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में भी लड़ाई रोचक थी लेकिन भाजपा के डबल इंजन के नारे के आगे कांग्रेस कहीं टिक नहीं सकी।

किसे कितनी सीट मिली

  • उत्तरप्रदेश – 403 सीटें, बहुमत के लिए 203

          भाजपा- 274, सपा-124,  कांग्रेस-2 और अन्य-2

  • पंजाब – 117 सीटें,  बहुमत के लिए 59

          आप-92, कांग्रेस-18, अकाली-4, भाजपा-2 व अन्य-1

  • उत्तराखंड – 70 सीटें, बहुमत के लिए 36

           भाजपा-48, कांग्रेस-18 व अन्य-4

  • मणिपुर-  60 सीटें, बहुमत के लिए 31

           भाजपा-32, अन्य-23 व कांग्रेस-5

  • गोवा- 40 सीटें, बहुमत के लिए 31

            भाजपा- 20, कांग्रेस-12, आप-2 व टीएमसी-2