इंदौर। प्रिकॉशन डोज के लिए कोविन पोर्टल से लोगों के पास मैसेज आने लगे हैं। यह मैसेज उन लोगों के पास आ रहे हैं जिन्हें दूसरा डोज लगवाए 6 माह से अधिक समय हो गया है। प्रिकॉशन डोज लगाने की गति 17 मई से बढ़ी है। 18 दिन में 3.10 लाख से अधिक लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया है। वहीं प्रदेश में अब तक 14.15 लाख नागरिकों ने यह डोज लगवाया है।
कोविन पोर्टल के जरिए जितने लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए मैसेज भेजे जाते हैं उनमें केवल 10 प्रतिशत लोग ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं औसत प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
सभी के लिए प्रिकॉशन डोज शासकीय अस्पताल और टीकाकरण केंद्रों में लगाए जाने की मुख्य वजह टीकों की पर्याप्त उपलब्धता बताई जा रही है। यदि इसका उपयोग नहीं किया गया तो चार माह के अंदर वैक्सीन की लाइफ खत्म हो जाएगी।
पहले-दूसरे डोज में 28 लाख का अंतर
पहला-दूसरा डोज लगवाने वालों में अब 28 लाख का अंतर है। पहला डोज 6 करोड़ 3 लाख लोगों को लगाया जा चुका है। जबकि दूसरा 5 करोड़ 75 लाख लोगों ने लगवाया है। इन दोनों डोज में ज्यादा फर्क नहीं है इसके बाद भी पहला डोज लगवाने वाले एक हजार से डेढ़ हजार लोग रोज टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जबकि दूसरा डोज प्रतिदिन लगवाने वालों की संख्या औसत 22 हजार के करीब है।
Home | Set as homepage | Add to favorites | Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.
Comments (0 posted)
Post your comment