इंदौर। शहर में कोरोना की रोकथाम की तर्ज पर अब डिप्थीरिया गलघोंटू बीमारी के खिलाफ भी टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए प्रदेश के दो विभाग मिलकर काम करेंगे। इस सिलसिले में महिला एवं बाल विभाग विकास विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की। डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रदेश में 16 अगस्त से अभियान चलेगा। प्रारंभिक रूप से यह अभियान 15 दिन का होगा लेकिन जरूरत महसूस होने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे। इस अभियान के तहत पांच साल तक, 10 साल तक और 16 साल उम्र के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। बच्चों की जानकारी आंगनवाड़ी और स्कूलों से ली जाएगी। शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा।
ये होता है गलघोंटू
डिप्थीरिया को आम बोलचाल में गलघोंटू बीमारी कहा जाता है। यह बीमारी बच्चों को गले में होती है। जिस बच्चों को यह बीमारी होती है उसके गले में एक झिल्ली बन जाती है। इसके कारण वह बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पाता। धीरे-धीरे शरीर के बाकी हिस्से में भी इससे प्रभावित होते हैं और काम करना बंद कर देते हैं।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.
Post your comment